Saturday , 7 March 2026
Breaking News

लाॅकडाउन के दौरान एसडीएम द्वारा जारी की जाएगी वाहन अनुमति

पूरे प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लाॅकडाउन घोषित किया हुआ है। सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। अत्यावश्यक स्थिति में निजी वाहनों के लिए पास/परमिशन एसडीएम के द्वारा जारी की जाएगी। इसके लिए जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने सभी उपखंड अधिकारियों, विकास अधिकारियों, तहसीलदार, पुलिस उपाधीक्षक एवं थानाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक गांव एवं पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी, भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, शिक्षक, बीट कांस्टेबल की समिति बनाई गई है। अत्यावश्यक/अपरिहार्य स्थिति में दुपहिया या चौपहिया वाहन की अनुमति के लिए संबंधित व्यक्ति द्वारा गांवों में बनी समिति या पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन किया जाएगा। संबंधित समिति आवश्यकता एवं जरूरत का आकलन कर अपनी टिप्पणी के साथ जिला स्तर/उपखंड स्तर पर बनाए गए वाट्सएप ग्रुप एवं संबंधित एसडीएम के ईमेल पर प्रार्थना पत्र को भेजेगें। सभी एसडीएम के यहां इस कार्य के लिए 24 घंटे नियुक्त कार्मिकों द्वारा प्रार्थना पत्र प्राप्त कर कार्रवाई करते हुए संबंधित एसडीएम द्वारा वाहन पास/अनुमति जारी की जाएगी। वाहन पास/ अनुमति की सूचना व्यक्ति का नाम, कहां से कहां के लिए वाहन की अनुमति, वाहन नंबर, अनुमति चाहने का उद्देश्य तथा कब से कब तक के लिए मान्य (समय वर्णित हो) लिखा हो के निर्धारित प्रपत्र में जारी कर, समिति के वाट्सग्रुप/ई मेल से भिजवाई जाएगी। संबंधित के मोबाइल पर अनुमति समय पर एवं शीघ्रता से, आवश्यकता को देखते हुए अनुमति देने के लिए निर्देश दिए। अनावश्यक एवं बहुत अधिक संख्या में अनुमति नहीं दी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि इमरजेंसी की स्थिति में मानवीय संवेदनाओं के आधार पर विवेक के साथ कार्य किया जाए।
कलेक्टर ने बताया कि इसी प्रकार नगर परिषद गंगापुर क्षेत्र के लिए एसडीएम गंगापुर एवं सवाई माधोपुर क्षेत्र के लिए एसडीएम सवाई माधोपुर द्वारा वाहन अनुमति जारी की जाएगी।

Vehicle permission will be issued SDM lockdown
वीसी के माध्यम से कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाहन अनुमति में यह आवश्यक रूप से वर्णित हो कि अनुमत वाहन पर मास्क लगाकर जाएं। बिना मास्क लगा, अनुमति वैध नहीं होगी लिखा हो।
जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी गांव हो या शहर किसी भी स्थान पर कोई भूखा नहीं हो, इसको भी सुनिश्चित किया जाए। गांवों में बनी समितियां इसकी सूची बनाएं। इसी प्रकार नगर में भी समितियां बनाई गई है। इसके लिए विकास अधिकारी, उपखंड अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी अपने स्तर पर भी भामाशाहों को प्रेरित करें तथा इस प्रकार का सहयोग प्राप्त करें।
कलेक्टर डाॅ. सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, एडीएम कैलाश चंद्र, एडीशनल एसपी धर्मेन्द्र कुमार यादव ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों से कहा कि खान-पान की सामग्री एवं अति आवश्यक सामग्री की कालाबाजारी एवं ओवर प्राइसिंग नहीं हो, इसका भी ध्यान रखा जाए। सभी अधिकारी आपस में समन्वय रखते हुए महामारी के संकट की घड़ी में अपने विवेक का परिचय देते हुए कार्य करें। बैठक में उपखंड अधिकारियों, विकास अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों से कहा कि धैर्य, संयम के साथ कार्य करे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !