राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर जिले के पशु चिकित्सा कर्मचारी ने 11 सूत्री मांग पत्र को लेकर जिला अध्यक्ष नीरज मीणा के नेतृत्व में कार्यालय संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग सवाईमाधोपुर पर धरना एवं प्रदर्शन का सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया।
जिला मंत्री गोपाल शर्मा ने बताया कि पशु चिकित्सा कर्मचारी गत 65 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। मुख्य मांगों में ग्रेड पे 4200, डिप्लोमा कोर्स की अवधि 3 वर्ष करने,पदनाम परिवर्तन करने, पदोन्नति के लिए अवसर देने,पशु चिकित्सा संस्थाओं केंद्रों पर सहायक कर्मचारी लगाने व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित कई मांगे शामिल हैं। धरने को संरक्षक कंचन भाटी,रणजीत सिंह,कुशल पाल सिंह,राधारमण उपाध्याय,अभिषेक शर्मा,विजेंद्र शर्मा,किशनलाल जोशी,चंद्रमोहन गौतम,राजेश गुर्जर,हनुमान गुप्ता,नरेंद्र पाल सिंह,सुशीलशर्मा ने संबोधित किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
