Sunday , 8 March 2026
Breaking News

आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

खण्डार थाना पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सामलिया पुत्र रामचरण को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गत दिनांक 23 दिसंबर 2021 को हनुमान माली पुत्र मूल्या निवासी गोठबिहारी थाना खण्डार ने एक रिपोर्ट थाना खण्डार पर दर्ज कराई थी की गत दिनांक 22 दिसंबर 2021 को उसने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने घर के सामने रात करीब 7 बजे खड़ा किया था।

 

 

लेकिन रात करीब 1 बजे जब वह पैशाब करने के लिए उठा तो देखा की मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली गायब है। आस-पास ढूढ़ने पर कही भी पता नहीं चला। खण्डार थाना पुलिस ने इस पर आईपीसी में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था। एसपी सुनिल कुमार विश्नोई एवं सुरेन्द्र कुमार दानोदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन और वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण अनिल डोरिया के निर्देशन में थानाधिकारी थाना खण्डार भगवानलाल के नेतृत्व में गठित टीम की गई।

 

Vicious crook arrested for carrying out more than half a dozen thefts in sawai madhopur

 

पुलिस ने आरोपी सामलिया पुत्र रामचरण निवासी भावपुर थाना बहरावण्डा कलां को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से थाना क्षेत्र लांगरा के ढूढापुरा और हरिपुरा के जगंल की खानों जिला करौली से ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की।

 

पुलिस ने खुलासा कर बताया की आरोपी ने पूर्व में आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदात करना कबूल किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में भगवानलाल, मेघराज हैड कांस्टेबल, बलराम कांस्टेबल और कुंजीलाल चालक कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !