कोटा: कोटा शहर की विज्ञाननगर थाना पुलिस ने लू*ट के आरोप में तीन महिलाओं को गि*रफ्तार किया है। पुलिस ने लु*टेरी महिलाओं से रकम भी बरामद की है। पुलिस ने लू*ट की महिला आरोपी शांति बाई, मंजू और सोना उर्फ बिच्छू निवासी घोड़ा बस्ती, जवाहर नगर को गिर*फ्तार किया है।

फिलहाल लू*ट की एक आरोपी महिला अभी भी फ*रार है। विज्ञाननगर थाना एसएचओ सतीश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑटो चालक से लू*ट के आरोप में शांति बाई, मंजू और सोना उर्फ बिच्छू को गिर*फ्तार किया है। उनसे लू*ट की राशि 18 हजार 500 रूपए भी बरामद की है। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए है। जबकि एक अन्य आरोपी महिला मांगी बाई घटना के समय से ही फ*रार है। जिसकी तलाश जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया