Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जयपुर में अतिवृष्टि का असर, अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश

जयपुर: जयपुर में अतिवृष्टि और जलभराव से आमजन को हो रही परेशानी को देखते हुए आवासन आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने आज सोमवार को राजधानी में जलभराव प्रभावित आवासीय योजनाओं का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जन आवास योजना प्रताप नगर सेक्टर- 26, कुंदनपुरा के गंगा मार्ग स्थित ध्वलगिरि आवास योजना सहित मानसरोवर व अन्य इलाकों की आवासीय योजनाओं का निरीक्षण किया।

 

 

Impact of heavy rainfall in Jaipur, instructions to officers not to leave headquarters

 

 

आवासन आयुक्त ने अधिकारियों को जलभराव की स्थिति ना बने इसके लिए नालों को दुरुस्त रखने सहित सभी आवश्यक निर्देश दिये है। उन्होंने वर्तमान में जारी परियोजनाओं के काम में तेजी लाने एवं सामुदायिक भवनों का कार्य भी पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया है। इंद्रजीत ने बताया कि वर्तमान में अतिवृष्टि की परिस्थितियों के चलते मंडल के समस्त तकनीकी कार्मिकों को अपने जोन के अधीनस्थ क्षेत्र का गहन निरीक्षण करने के निर्देश दिये गए हैं।

 

 

उन्होंने बताया कि सभी कार्मिकों को आगामी आदेशों तक मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान मंडल के मुख्य अभियंता (प्रथम) अमित अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रतीक श्रीवास्तव, संबंधित उप आवासन आयुक्त सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !