Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कलक्टर एवं एसपी ने किया जलभराव क्षत्रों का निरीक्षण

आमजन से अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलने एवं सुरक्षित रहने की अपील

 

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में बारिश का दौरान लगातार जारी है। मानसून के दौरान अतिवृष्टि के कारण नगर परिषद क्षेत्र सवाई माधोपुर में जल भराव वाले क्षेत्रों आलनपुर, शहर, राजबाग, खण्डार मोड़, हाउसिंग बोर्ड, मानटाउन, राजनगर के साथ-साथ कच्ची बस्ती, हरिजन बस्ती में हुई जान-माल की हानि तथा आगामी दिवसों में होने वाली वर्षा के दौरान आमजन को किस प्रकार सुरक्षित रखा जाए इसके लिए जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया है।

.

 

Collector and SP inspected waterlogged areas in sawai madhopur

 

 

जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान नाले और रपट के दोनों ओर बेरिकेडिंग लगाने, खतरे के साईन बोर्ड लगवाने के साथ-साथ नालों में उग रही बरसाती घास की सफाई कराने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त को दिए है। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में निवासरत किसी भी नागरिक के घर में बरसात का पानी नहीं भरे तथा जलभराव की समस्या वाले ईलाकों से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश भी नगर परिषद आयुक्त को दिए है।

 

 

 

इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से संवाद कर वर्षा के दौरान आ रही परेशानियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर तत्काल निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारी को प्रदान किए है। उन्होंने आमजन से बरसात के मौसम में अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने, झरने, रपट, नालों, नदियों, तालाबों आदि पर सेल्फी स्टन्ट नहीं करने की अपील सभी नागरिकों एवं युवाओं से की है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !