कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान जिले में महामारी पर नियंत्रण करने में सार्थक प्रयास एवं बेहतर व अनुकरणीय प्रशासनिक व्यवस्था के लिए शनिवार को सवाई माधोपुर जिले के अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉक्टर सूरज सिंह नेगी एवं उप जिला कलेक्टर कपिल शर्मा, ईएसआई डिस्पेंसरी शहरी कार्यक्रम प्रबंधक विनोद शर्मा का कोरोना योद्धाओं का इनके प्रशासनिक दक्षता, अनुकरणीय, उत्कृष्ट, प्रशंसनीय व कठिन परिश्रम, समर्पण को देखते हुए विजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट (शिव मंदिर) बजरिया सवाई माधोपुर की ओर से इन सब का साफा बंधवा कर माल्यार्पण करके दुपट्टा उड़ा कर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर स्वागत करने वालों में ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट, महामंत्री नाथूलाल शर्मा, उपाध्यक्ष भगवानदास चैधरी, कोषाध्यक्ष रघुनंदन मथुरिया, प्रमुख ट्रस्टी जगदीश प्रसाद गर्ग, मुरारीलाल अग्रवाल, सत्येंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश मित्तल व हेमेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया