Saturday , 7 March 2026
Breaking News

“विकसित भारत संकल्प यात्रा” प्रचार वैनों का ग्राम पंचायतों में हो रहा स्वागत

आमजन को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का मिल रहा लाभ

भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं आमजन को योजनाओं का लाभ दिलवाने के उद्देश्य से “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत गुरूवार को पंचायत समिति मलारना डूंगर की ग्राम पंचायत कहार उर्फ बड़ागांव एवं गम्भीरा, खण्डार की अनियाला एवं बरनावदा, चौथ का बरवाड़ा की मुई एवं रवांजना डूंगर, बौंली की मोरन एवं बोरदा में प्रचार-प्रसार वैन एवं शिविरों के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया। “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत प्रचार वैनों के ग्राम पंचायतों में पहुंचने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन द्वारा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान शिविरों में ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ भी दिलाई जा रही है।

 

शिविरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ आमजन को योजनाओं से जुड़े लाभों की जानकारी से अवगत कराते हुए मौके पर ही विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण का कार्य किया गया। शिविरों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था करते हुए आमजन की टीबी स्क्रीनिंग, एनिमिया उन्मूलन, कैंसर, बीपी, शूगर आदि की जांच भी की जा रही है। इस दौरान किसानों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खेतों में ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया के छिड़काव के प्रदर्शन, जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड सहित उन्नत खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी ली। शिविरों में संबंधित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं समस्त संबंधित विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Vikas Bharat Sankalp Yatra publicity vans are being welcomed in Gram Panchayats in sawai madhopur

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर 29 दिसम्बर को यहां आयोजित होंगे

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि 29 दिसम्बर को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत करमोदा में दोपहर पूर्व एवं दोंदरी में दोपहर बाद, खण्डार की अक्षयगढ़ा में दोपहर पूर्व एवं सिंगोरकलां में दोपहर बाद, चौथ का बरवाड़ा की रवांजना चौड़ में दोपहर पूर्व एवं खिजूरी में दोपहर बाद, बौंली की मित्रपुरा में दोपहर पूर्व एवं उदगांव में दोपहर बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !