सवाई माधोपुर: वर्तमान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर 2 सालः नव उत्थान-नई पहचान बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिले की विधानसभाओं में एलईडी वैन द्वारा विभिन्न गांवों में जाकर केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। विकास रथों में लगी एलईडी स्क्रीन पर ऑडियो-वीडियो के जरिए सरकार की प्रमुख योजनाओं विकास कार्यों और नीतिगत सुधारों की जानकारी दिखाई जा रही है। सोमवार को सभी विकास रथों के माध्यम से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संदेश लाईव प्रसारण किया गया।
मंगलवार को विकास रथ रूट चार्ट अनुसार डिडवाड़ा, अनियाला, मलारना चौड़, तारनपुर, सहित अनेक स्थानों पर पहुँच कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इसी श्रृंखला में ग्रामीणों ने विकास रथ यात्रा को सरकार और जनता के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इस दौरान आम लोगों को योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाओं का वितरण कर आमजन को योजनाओं की पात्रता प्रक्रिया एवं लाभ के बारे में अवगत कराया जा रहा है। साथ ही आमजन को सरकारी योजनाओं से संबंधित बुकलेट पम्पलेट और पोस्टर भी वितरित किए जा रहे हैं। ताकि लोग योजनाओं की पात्रता प्रक्रिया और लाभों को आसानी से समझ सकें।
बुधवार को यहां प्रचार करेंगे रथ :- मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने बताया कि 24 दिसम्बर को सवाई माधोपुर की शेषा, कहार उर्फ बड़ागांव, चांदनोली एवं खिरनी, गंगापुर सिटी की पावटा, बडोली एवं मीनाबडौदा तथा बामनवास की लाखनपुर, बूपई, थडोली, कोलाड़ा एवं बांस टोरडा में, खण्डार की डिडायच, पावडेरा, रजवाना, बलरिया एवं चौथ का बरवाड़ा में विकास रथों के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
