Sunday , 8 March 2026
Breaking News

वन्यजीव के आतंक से ग्रामीणों में दहशत

बौंली क्षेत्र की ग्राम पंचायत थडोली क्षेत्र में पिछले एक महीने से वन्यप्राणी के आतंक से पखाला, बंधावल, थडोली, चमनपुरा, अलीपुरा सहित आस पास के गई गांवों में ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार यह वन्य प्राणी अब तक कई मवेशियों को घायल कर चुका है। लेकिन एक महीने से आतंक मचाने वाले इस वन्य प्राणी की पहचान अब तक वन विभाग वाले भी नहीं कर पाए हैं। कोई इसे लकड़बग्घा तो कोई तेंदूआ बता रहा है। लेकिन पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। ग्रामीण मवेशियों के अलावा खुद को भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शनिवार रात ग्रामीण देवनारायण गुर्जर, भंवर लाल गुर्जर के भेड़ों के बाड़े में घुसकर दो भेड़ों को मार डाला। एक भेड़ को घायल कर दिया तथा पिछले कुछ दिनों पहले इस वन्यजीव के हमले से चार-पांच मवेशी घायल हो चुके है। जिनमें से एक मवेशी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

 

Villagers panic among wildlife animal at bonli Sawai madhopur
ग्रामीणों के अनुसार वन्य प्राणी द्वारा मवेशियों पर हमले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। लेकिन वन विभाग द्वारा द्वारा उसे पकड़ने के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में क्षेत्र में फसलों की कटाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को अपने मवेशियों के साथ रोजाना दिन व रात्रि में खेतों में जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में वन्य जीव मवेशियों के साथ-साथ ग्रामीणों पर भी हमला कर सकता है।
वहीं रेंजर दशरथ सिंह का कहना है कि जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम वहां भेजी थी। लेकिन वहां किसी वन्यजीव के पदचिन्ह नहीं मिले। हम फिर से वहां दोबारा रेस्क्यू टीम भेज रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !