Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एडीएम एवं एएसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना किया स्थगित

खण्डार उपखण्ड क्षेत्र के जयसिंहपुरा गांव में चारागाह व सिवायचक और आबादी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर तहसील मे धरने पर बैठे ग्रामीणों ने शनिवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर सूरज सिंह नेगी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत के आश्वासन पर धरने को 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया।
तहसीलदार देवीसिंह ने बताया कि एडीएम कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए खण्डार आए थे। अतिरिक्त विकास अधिकारी काशीराम जाट ने तहसील परिसर में धरने पर बैठे लोगों के बारे में बताया। इस पर एडीएम नें धरने पर बैठे लोगो में से 5 लोगों को बुलाकर पूरी समस्या को जानकर अतिक्रमण को हटाने की बात कही। लेकिन धरने पर बैैठे ग्रामीणों ने एडीएम को धरने पर आकर ही सारी बात कहने के लिए कहा। ग्रामीणों के आग्रह पर एडीएम व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया।

Villagers postpone protest after assurance from ADM and ASP Sawai Madhopur
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि ग्रामीणों की पीड़ा को प्रशासन समझ रहा है। अतिक्रमण को चिन्हित कर लिया गया है। विधिक प्रक्रिया के तहत अतिक्रमियों को नोटिस दिया गया है। अतिक्रमण को 22 जनवरी के बाद हटा दिया जाएगा।
इस पर ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व मे भी प्रशासन ने कई बार अतिक्रमण हटाने को वादा किया। लेकिन आज तक अतिक्रमण नहीं हटाए गए। इस पर एडीएम के लिखित में आश्वासन देने का वादा करने की बात पर ग्रामीणों ने विश्वास जताते हुए धरना स्थगित करने का निर्णय लिया।
किसानों ने कहा कि कार्यवाही नहीं होने पर 1 फरवरी से दोबारा धरना देंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी मनोज कुमार वर्मा, तहसीलदार देवीसिंह, अतिरिक्त विकास अधिकारी काशीराम जाट, सहायक विकास अधिकारी रामबाबू महावर, थानाधिकारी दिग्विजयं सिंह, सहायक अभियंता राधेश्याम शर्मा आदि मौजूद थे।

इनका कहना है –
ग्रामीण जायज मांग पर धरने पर बैठे थे। उनकी बात को सुनकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने पर ही ग्रामीणों ने धरना स्थगित किया है। प्रशासन अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करेगा। ग्रामीणों की भूमि के अलावा जो सरकारी भूमि है वहां पर सरकारी भवनों का निर्माण किया जाएगा।
सूरज सिंह नेगी (एडीएम सवाई माधोपुर)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !