Thursday , 21 May 2026
Breaking News

गर्मी में पानी के लिए जूझ रहे ग्रामीण, हेडपंप पर मोटर लगाने की मांग तेज

बारां: बारां (Baran) जिले की ग्राम पंचायत सानवाड़ा के रिझोल रोड के पास बसी आदिवासी सहरिया बस्ती में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच पेयजल संकट (Water Crisis) गहराता जा रहा है। यहां करीब 50 से 60 परिवार लंबे समय से निवास कर रहे हैं। गांव में आवास की कमी के चलते इन परिवारों ने रिझोल रोड के पास नया मोहल्ला बसाया है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा यहां नया हेडपंप लगवाया गया, जिसमें करीब 600 फीट गहराई से पर्याप्त पानी निकल रहा है।

 

Villagers struggle for water in the summer, demand for motors on head pumps in baran

 

 

हालांकि हेडपंप की अत्यधिक गहराई अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। महिलाओं और किशोरियों का कहना है कि पानी निकालने के लिए दो-तीन महिलाओं को मिलकर हेडपंप चलाना पड़ता है, तब कहीं जाकर पानी ऊपर आता है। तेज गर्मी में यह काम काफी मुश्किल साबित हो रहा है। मजबूरी में कई परिवारों को दूसरे स्थानों पर लगे सोलर प्लांट (Solar Plant) की मोटरों से पानी लाना पड़ रहा है।

 

 

ग्रामीणों और महिला समूहों ने ग्राम पंचायत से मांग की है कि मौजूदा पाइपलाइन हटाकर हेडपंप पर मोटर और पंखा लगाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। जागृत महिला संगठन की महिलाओं और किशोरियों ने ग्राम विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। इस दौरान युवा मंच के सदस्य सतीश, राकेश, कलीराम, ईश्वरलाल, गोविंद, अवधेश, करण सिंह, बब्लेश समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं ग्राम विकास अधिकारी रेखम जाटव ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में हेडपंप पर मोटर लगवा दी जाएगी।

 

(रिपोर्ट : फिरोज खान) 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Tragic accident in Lakhimpur Kheri Uttar Pradesh

यूपी के लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा, तीन महिलाओं समेत 10 की मौ*त

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में सोमवार सुबह दर्दनाक …

The train was missed, but goods worth lakhs were not lost, RPF showed honesty in sawai madhopur

ट्रेन छूट गई, लेकिन नहीं खोया लाखों का सामान, आरपीएफ ने दिखाई ईमानदारी

सवाई माधोपुर: रेल सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अमानत’ (Operation Amanat) के …

Petrol and diesel prices become cheaper, Rs 5 per litre cut

पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, प्रति लीटर 5 रुपये की कटौती

पाकिस्तान: पाकिस्तान (Pakistan) में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में प्रति लीटर 5-5 …

Government school girl becomes district topper in CBSE Class 12 Science stream in sawai madhopur

सरकारी स्कूल की बेटी ने किया कमाल, CBSE 12वीं विज्ञान वर्ग में बनी जिला टॉपर

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। …

Petrol and diesel prices rise sharply in Rajasthan

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में शुक्रवार से बड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !