मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के जोलन्दा ग्राम पंचायत के मोतीपुरा एवं महेशरा मुख्यालय पर मुख्य सड़क मार्ग पर बजरी बिखरी होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है।
जोलन्दा के कालूराम मीणा ने बताया कि बजरी खनन पर रोक के बावजूद लगातार अवैध बजरी खनन हो रहा है।

बजरी का अवैध खनन करने वाले पुलिस को देखकर सड़क पर ही बजरी खाली कर भाग जाते हैं। ऐसे में पूरे मुख्य मार्ग पर बजरी फैली हुई है। मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के जोलंदा ग्राम पंचायत के मोतीपुरा व महेशरा मुख्यालय पर स्थित मुख्य सड़क मार्ग बजरी बिखरी होने के कारण लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना पड़ता करना पड़ रहा है। कालूराम मीणा ने बताया कि पिछले 3 सालों में समस्या के समाधान हेतु मौखिक ही नहीं लिखित रूप से भी कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन आज तक इस ओर किसी का ध्यान ही नहीं दिया है। कालूराम मीणा ने स्थानीय प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया