Sunday , 8 March 2026
Breaking News

नाले की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की ग्राम पंचायत हथडोली के बासड़ा नदी गांव में प्रशासन के द्वारा रोड के दोनों तरफ का अतिक्रमण हटवाकर ग्राम पंचायत के द्वारा नरेगा योजना में लगभग 10 लाख की लागत से नाले का निर्माण करवाया गया था। जिससे पानी निकासी हो जाने से जलभराव की समस्या से छुटकारा तो मिल गया था, लेकिन नाले की सफाई नहीं होने से ग्रामीणों अब परेशान है।

Villagers upset due to drain not being cleaned in bonli sawai madhopur

 

 

मिली जानकारी के अनुसार साल 2018 में नाला निर्माण होने के बाद से लेकर अब तक एक बार भी नाले की सफाई नहीं करवाए जाने तथा रोड के किनारे दोनों तरफ निवास कर रहे लोगों द्वारा नाले में जगह जगह मिट्टी और कचरा डालकर उसे अवरूद्ध कर दिये जाने से गांव में बैरवा मोहल्ला, मीना मोहल्ला, राजकीय विद्यालय के पास आदि स्थानों पर जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्राम पंचायत प्रशासन की उदासीनता के चलते आबादी से निकलने वाली नालियों का पानी भी एक स्थान पर जाकर एकत्रित हो रहा है।

 

 

 

 

इसके साथ ही कहीं जगहों पर इन नालियों को भी स्थानीय निवासियों द्वारा अवरूद्ध कर दिया गया है, जिससे जल भराव और किचड़ की समस्या बनी हुई है। कुछ दिनों पहले ही पुर्व सरपंच भैरूलाल मीना ने नाले की सफाई को लेकर उपखण्ड अधिकारी बाैंली, तहसीलदार बाैंली, विकास अधिकारी बाैंली और जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर को पत्र लिखकर नाले और रोड पर फैले हुए किचड़ की सफाई करवाने की मांग की थी। लेकिन अभी तक किसी प्रकार का कोई सफाई कार्य नहीं हो करवाया गया है।

 

 

 

इस समस्या के कारण रास्ते में भरे हुए पानी और किचड़ के बीच में से रोजाना पीपलवाडा स्कूल में पढ़ने जाने वाले बालक बालिकाओं और ग्राम पंचायत के हथडोली सहरावता सवासानदी जाने वाले ग्रामिणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही बरसात का और नालियों का गंदा पानी और किचड़ जमा हो जाने के कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं, जिससे मौसमी बिमारियो के फैलने का भी खतरा बना हुआ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !