Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में हुए शामिल

नई दिल्ली: पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया आज औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए है। दोनों को आज कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि बुरे समय में पता चलता है कि अपना कौन है। बीजेपी ने कहा कि हम जले हुए कारतूस हैं। लेकिन मैंने नेशनल खेला। वो कह रहे थे कि हम ट्रायल में नहीं जाना चाहते। लेकिन मैं इंटरनेशनल लेवल तक गई।

Vinesh Phogat and Bajrang Punia join Congress

ओलंपिक तक पहुंची। विनेश ने कहा कि आप लोगों को को धन्यवाद करना चाहती हूं कि आपने सेवा का मौका दिया। आप लोगों ने पूरी रेसलिंग के दौरान हौसला बढ़ाया है। कांग्रेस का पूरा धन्यवाद करती हूं। जब हम सड़क पर घसीटे जा रहे थे तो कांग्रेस ने हमारा हौसला बढ़ाया था। जिस लगन से हम रेसलिंग करते हैं उसी लगन से देश के लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं नई पारी की शुरुआत करना चाहता हूं। जो परेशानी हमें झेलनी पड़ी। नए खिलाड़ी को झेलना न पड़े।

हम महिलाओं का अपमान करने वालों के खिलाफ अपनी लड़ाई जीतें। कोर्ट में भी केस जीतेंगे दिल से काम करेंगे। जीजान से काम करेंगे। बहनों बताना चाहती हूं मैं आपके साथ हूं। कांग्रेस आपके साथ है। वहीं बजरंग पुनिया ने कहा कि जब हम महिला पहलवानों पर अत्या*चार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे को बीजेपी कीआईटी सेल ने कहा कि इनका मकसद राजनीति करना है। हमने तो बीजेपी वालों को भी बुलाया था। लेकिन वे नहीं आए। हमने किसान आं*दोलन और अग्निवीरों के लिए काम किया था।

उसी तरह हम जमीन पर काम करेंगे। हम ऐसे ही कांग्रेस से जुड़ कर काम करते रहेंगे। विनेश फोगाट पेरिस पैरालंपिक में पदक हासिल करने से चूक गई थीं। पचास किलो भार वर्ग में सिर्फ 100 ग्राम अधिक वजन होने की वजह से उन्हें फाइनल में पहुंच कर भी अयोग्य करार दिया गया था। इससे पहले बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने महिला पहलवानों के यौ*न शो*षण के मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ आं*दोलन किया था और लंबे समय तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया था।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !