Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राइजिंग राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स मीट की शुरुआत दक्षिण कोरिया और जापान से

जयपुर: आगामी 9 से 11 दिसंबर को आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 की तैयारियों के मद्देनजर, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 9 से 14 सितंबर के बीच अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से मिलने के लिए दक्षिण कोरिया और जापान का दौरा करेगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों के व्यापार जगत के अधिकारियों से मुलाकात करेगा और उन्हें राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल जापान की राजधानी में ‘नीमराणा दिवस’ समारोह में भी भाग लेगा।
Rising Rajasthan International Investors Meet begins with South Korea and Japan
नीमराणा राजस्थान के अलवर जिले में एक जापानी औद्योगिक क्षेत्र है, जिसमें कई जापानी कंपनियां काम करती हैं। दक्षिण कोरिया और जापान के इस दौरे में, माननीय मुख्यमंत्री इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टील, ऑटोमोटिव, अक्षय ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स, भारी उद्योग और शिक्षा क्षेत्र के कई कंपनियों के अधिकारियों से भी मिलेंगे और उन्हें राजस्थान में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेंगे। प्रदेश में निवेश हेतु वैश्विक कंपनियों को आमंत्रित करने के लिए जा रहे इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, उद्योग और वाणिज्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा और रीको और बीआईपी के अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हैं।
राजस्थान सरकार का यह उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पॉस्को इंटरनेशनल, डाइकिन, हिताची, बेल्टेक्नो, सैमसंग हेल्थकेयर, हनवा सॉल्यूशन जैसी कई जापानी और कोरियाई फर्मों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा। जापान और दक्षिण कोरिया में इन्वेस्टर्स मीट के दौरान राजस्थान में निवेश के लिए मुख्य फोकस क्षेत्र इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण, शिक्षा, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम और डिजाइन मैन्यूफैक्चरिंग, स्टोन्स आदि होंगे।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल अपनी जापान यात्रा के दौरान प्रवासी राजस्थानियों (एनआरआर) के एक समूह से भी मिलेगा और सामुदायिक कार्यक्रमों में भी भाग लेगा। इसके अलावा, यह प्रतिनिधिमंडल दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में दो राउंड-टेबल्स में भी भाग लेगा, जिसमें पहला राउंड-टेबल टूरिज्म एसोशिएन के साथ और दूसरा राउंड-टेबल कोरियन स्टोन एसोसिएशन के साथ आयोजित है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल और अन्य उद्योग प्रतिनिधियों के लिए जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज और दक्षिण कोरिया में भारत के राजदूत अमित कुमार विशेष रात्रिभोज का आयोजन भी करेंगे।
‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के बारे में:
‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन इस साल 9, 10 और 11 दिसंबर को राजधानी जयपुर में होगा। इसका आयोजन राजस्थान सरकार के तत्वाधान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन (बीआईपी) और राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (रीको) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका नोडल विभाग बीआईपी है।
इस त्रि-दिवसीय मेगा समिट का उद्देश्य देश-विदेश की बड़ी-छोटी कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और निवेशकों को राज्य में आ कर काम करने के लिए आमंत्रित करना, प्रदेश में विभिन्न तरह के उद्योग-धंधे लगाने में मदद करना और अनय सुविधाएँ मुहैय्या कराना है। इस ग्लोबल समिट के दौरान कृषि, अक्षय ऊर्जा, शिक्षा और कौशल, ऑटो और ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स), इंफ्रास्ट्रक्चर, केमिकल और पेट्रो-केमिकल, पर्यटन, स्टार्टअप, खनन और ईएसडीएम/आईटी और आईटीईएस (ESDM/IT and ITeS) सहित विभिन्न क्षेत्रों पर विशेष सत्र का आयोजन होगा।
……

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !