अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष मांगीलाल रानेजा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सवाई माधोपुर निवासी विनोद शर्मा को प्रदेश महामंत्री शैक्षणिक व परमार्थिक ट्रस्ट के पद पर मनोनीत किया है। शैक्षणिक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा की अनुशंसा पर विनोद शर्मा को मनोनीत किया है।

अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम परमार्थिक ट्रस्ट के आचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, संभाग अध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद शंकर शर्मा, संभाग उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा पत्रकार, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, जिला महामंत्री शिवराज शर्मा आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया