Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मुख्य सचिव निरंजन आर्य लेंगे 30 दिसंबर को संभाग स्तरीय बैठक

मुख्य सचिव निरंजन आर्य लेंगे 30 दिसंबर को संभाग स्तरीय बैठक

मुख्य सचिव निरंजन आर्य 30 दिसंबर को सम्भाग स्तरीय बैठक लेंगे। मुख्य सचिव बैठक में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, कोविड-19 टीकाकरण एवं सम्भावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां, चंबल सवाई माधोपुर नादौती पेजयल परियोजना, जल जीवन मिशन, संभाग की प्रमुख सड़कों की स्थिति, बंशी पहाडपुर में खनन क्षेत्र की स्थिति, सम्पर्क पोर्टल पर लंबित परिवाद, प्रशासन गांवों के संग अभियान, प्रशासन शहरों के संग अभियान, वित वर्ष 2021-22 की बजट घोषणाओं की क्रियान्विति, आगामी बजट में संभाग के जिलों की अपेक्षाएं, कानून व्यवस्था की स्थिति एवं चुनौतियां एवं राजस्थान इन्वेस्टर्स समिट- 2022 की तैयारी के बारे में विस्तार से समीक्षा करेंगे।

 

 

ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के तीसरे चरण में 77.44 व चौथे चरण में 79.18 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती (प्रारम्भिक) परीक्षा के तीसरे और चौथे चरण में मंगलवार को क्रमशः 77.44 और 79.18 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित तीसरे चरण के लिए 4978 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किये गये थे। इनमें से 3855 उपस्थित और 1123 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार अपरान्ह ढाई बजे से शाम साढे 4 बजे तक आयोजित चौथे चरण में 5160 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किये गये थे। इनमें से 4086 उपस्थित और 1074 अनुपस्थित रहे।

 

Chief Secretary Niranjan Arya will take division level meeting on December 30

 

 

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस आयोजन की पूर्व तैयारी बैठक 29 दिसंबर को

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 19 व 20 जनवरी को कई आयोजन होंगे। इनकी तैयारियों के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन 29 दिसंबर को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बंधित अधिकारियों की बैठक लेंगे।

 

अल्पसंख्यक पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदनों सत्यापन कर डीईओ को सूची भिजवाएं

चालू सत्र में अल्पसंख्यक पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदनों के संस्था प्रधान स्तर पर सत्यापन करने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर है। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, माध्यमिक ने बताया कि सत्यान की आवेदनों की प्रमाणित सूची उनके कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। सत्यापन के अभाव में किसी विद्यार्थी को छात्रवृत्ति नहीं मिली तो संस्था प्रधान की जिम्मेदारी होगी।

 

 

जिले में पशुपालन विभाग का पशु कल्याण पखवाडा 14 जनवरी से शुरु

पशुपालन विभाग की ओर से 14 जनवरी से 31 जनवरी तक पशु कल्याण पखवाड़ा मनाया जाएगा। विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पखवाड़े में जीव जन्तु के प्रति प्रेम एंव दया भाव जाग्रत करने की दृष्टि से, जिले की प्रत्येक पशु चिकित्सा संस्था द्वारा बांझ निवारण शिविर, पशु शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही गोष्ठी का आयोजन कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियमों, पशुओं की सर्दी/गर्मी की प्रतिकूलता से सुरक्षा एवं पशुओं के समुचित रखरखाव संबन्धित विषय पर चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता इत्यादि आयोजित की जाएगी।
वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. ज्योति गुप्ता ने बताया कि पशु कल्याण पखवाडे के दौरान 30 जनवरी 2022 को सर्वाेदय दिवस के रूप मनाया जाएगा।

 

इस दिवस पर पशु पक्षियों का वध करना एवं मांस आदि की बिक्री पर अनिवार्य रूप से प्रतिबन्ध रहेगा। जिला कलेक्टर की अनुशंषा पर चायनीज मांझे उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाना एवं पक्षियों को चोटिल होने से बचाने के लिए पतंग बाजी का समय प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक निर्धारित कर सुबह सांय पतंग बाजी पर प्रतिबन्ध लगवाया जा सकेगा। पतंग बाजी से घायल पक्षियों को संरक्षण प्रदान करने हेतु मक्रसंक्रान्ति के दिवस प्रातः 7 बजे से सांय तक चिन्हित विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर उनकी तत्काल चिकित्सा सुनिश्चित की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !