विप्र संवाद के राष्ट्रीय संयोजक एवं अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण समाज के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज पाराशर शनिवार को दिवाली के अवसर पर खैरदा स्थित रुक्मणी वृद्धाश्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने वृद्ध जनों से मुलाकात कर उनसे घंटों संवाद किया एवं उनके हाल भी पूछे तथा मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर पाराशर ने कहा कि अपनों और हालात के सताए हुए बुजुर्ग लोग वृद्धाश्रम में आकर रह रहे हैं। यह आज की युवा पीढ़ी के लिए किसी भी तरह से सही नहीं है। वर्तमान समय में चकाचौंध के चलते युवा अपनों से विमुख होने का रास्ता अपना रहे हैं और बुजुर्गों को मरने के लिए सड़क पर छोड़ देते हैं।

युवाओं को आवश्यकता है कि अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी सेवा करें। बुजुर्गों से बात करते हुए पाराशर भावुक हो उठे और उन्होंने हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि वह उनकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। वहीं वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों ने भी पाराशर के कार्य की सराहना की कहा कि हर वर्ष की भांति प्रत्येक दीवाली पर्व पर पाराशर अपने परिवार के साथ यहां उनसे मिलने आते हैं। इसे देखकर उन्हें बहुत खुशी होती है। कुछ देर के लिए वे अपनों से मिले गम को भूल जाते हैं। पाराशर हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर भी रहते हैं। इस दौरान अनुराधा शर्मा, लोकेश वर्मा, सुनील शर्मा, समृद्ध पाराशर मौजूद रहे। पाराशर ने इस अवसर पर वृद्धाश्रम के संचालक रविंद्र बसावतिया सहित आश्रम परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया