विप्र सेना सवाई माधोपुर द्वारा 25 फरवरी रविवार को नीलकंठ महादेव मन्दिर बजरिया में आगामी होली के पावन पर्व के उपलक्ष में भव्य फागोत्सव आयोजित किया जाएगा। फागोत्सव दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम की सफ़लता हेतु प्रचार समिति सदस्यों द्वारा टीम बनाकर बजरिया के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार किया गया। समिति ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।

इस दौरान प्रचार समिति सदस्यों द्वारा टीम बनाकर बजरिया के गणेश नगर, जटवाड़ा, गौतम कॉलोनी में वंदना शर्मा, आंचल शर्मा रीना शर्मा, पुष्पा शर्मा और राजनगर, केशव नगर, बाल मंदिर कॉलोनी में सोनी शर्मा, हेमलता शर्मा आदि ने मातृ शक्ति से घर-घर जाकर कार्यक्रम में पधारकर सफल बनाने का निवेदन किया। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री अमित शर्मा, प्रदेश मंत्री सोनी शर्मा, बंदना शर्मा, रीना शर्मा, आंचल शर्मा, इंदिरा भारद्वाज, नीतू शर्मा, इंदिरा गौतम, आशा शर्मा आदि मौजूद रहीं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया