पीएम केयर पीएसए प्लांट के तहत सामान्य चिकित्सालय में लगे ऑक्सीजन प्लांट का वीसी के माध्यम से वर्चुअल उदघाटन आज गुरुवार को सुबह 10 बजे सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर के सभागार में होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स ऋषिकेश से वर्चुअल रूप से देश के समस्त राज्यों के चयनित पीएम केयर पीएसए प्लांट देश को समर्पित करेंगे। राज्य स्तर से चिकित्सा मंत्री एवं अन्य मंत्री वर्चुअल रूप से वीसी के माध्यम से जुड़ेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया