Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विश्व जल दिवस सूरवाल बांध का किया भ्रमण

राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञानं संग्रहालय, सवाई माधोपुर द्वारा 22 मार्च 2023 को विश्व जल दिवस मनाया गया I जिसके अंतर्गत सवाई माधोपुर के विभिन्न स्कूलों से छठी से आठवीं कक्षा के 50 छात्र एवं छात्राओं को सूरवाल डैम का भ्रमण कराया गया I संग्रहालय प्रभारी, मोहम्मद यूनुस द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए संग्रहालय के वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा एवं सुस्मिता नामाता, के प्रतिनिधित्व में टीम को सूरवाल डैम भ्रमण के लिए रवाना किया गया I

 

जहां सर्वप्रथम संग्रहालय की वैज्ञानिक सुस्मिता नामाता द्वारा सूरवाल डैम के शैक्षिक भ्रमण के बारे में एवं विश्व जल दिवस के महत्व के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी गयी I वहीं वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा ने बताया कि, जिस तरह मानव जीवन में जल की उपयोगिता है, उसी प्रकार संसार के अन्य पेड़- पौधे, एवं जीव-जंतुओं में जल के बिना जीवन संभव नहीं I

 

Visited Surwal Dam on World Water Day

 

अतः हमें जल की महत्ता को समझना चाहिए और इसे बचने का हर संभव प्रयास करना चाहिए I ज्ञात है कि सूरवाल डैम पर अनेक प्रजातियों के प्रवासी एवं अप्रवासी जल पक्षियों का आवास है क्योंकि इन्हें यहाँ पर भोजन (शिकार), प्राकृतिक वातावरण एवं अन्य अनुकूलताएं सहज ही उपलब्ध होती हैं I

 

कार्यक्रम के दौरान यहां बच्चों ने विभिन्न प्रकार के जल पक्षी जैसे ब्लैक स्टोर्क, लिटिल कोर्मोरेंट, पोंड हेरॉन, क्रेस्टेड ग्रेब, कॉमन  कूट्स, वाइट ब्रेस्टेड किंगफ़िशर, पाइड किंगफ़िशर, ब्लैक विंगड स्टिल्ट, पक्षियों के घोंसले एवं अंडे आदि को देखा तथा इनके बारे में जानकारी हासिल की I भ्रमण के दौरान बच्चों ने सूरवाल डैम की उपयोगिता के बारे में भी जाना अंत में सभी छात्र एवं छात्राओं को क्षेत्रीय स्टार का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गयाI

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !