भारत विकास परिषद शाखा कुशालगढ़ के स्थापना दिवस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। परिषद के संयोजक विकास गुप्ता ने बताया कि शिविर 28 जुलाई रविवार को जांगिड़ धर्मशाला, नेहरू पार्क के सामने लगाया जाएगा। इस अवसर पर गंगापुर सिटी के राजकीय चिकित्सालय की डॉक्टर टीम सहयोग करेगी जो भी रक्त इकट्ठा होगा उसे राजकीय चिकित्सालय गंगापुर सिटी में भेजा जावेगा और भारत विकास परिषद के सभी कार्यकर्ता इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के लिए जोर शोर से तैयारी में लगी हुई है। परिषद के संयोजक विकास गुप्ता ने लोगो से शिविर में अधिक से अधिक रक्तदान करने का अनुरोध किया है।
“बामनवास को पेयजल के लिए बीस लाख रुपए स्वीकृत”
पिछले कई वर्षों से पेयजल से त्रस्त बामनवास के लिए सात विभिन्न जगहों के लिए पेयजल समस्या समाधान के लिए करीब बीस लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं।
विधायक बामनवास इंदिरा मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसुनवाई के दौरान पेयजल समस्या के बारे में उनको ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया था। बामनवास विधानसभा क्षेत्र के लिए बजट सत्र के दौरान उनके द्वारा प्रमुख तौर से बामनवास क्षेत्र की पेयजल समस्या के बारे में सवाल उठाए गए थे। इसके बाद राज्य सरकार द्वारा बामनवास की पिपलाई ग्राम पंचायत के लिए पेयजल समस्या समाधान के लिए सात लाख रुपए की लागत से कार्य कराए जाएंगे। इसी तरह रिवाली ग्राम पंचायत की लाक ढाणी में 87 हजार की लागत से सोलर पावर से संचालित बोरवेल का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह गोविंदपुरा ग्राम में 87 हजार रुपए की लागत से 125 एम एम बोरवेल आरओ प्लांट के लिए बनाया जाएगा ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो सके। इसी तरह लाडपुरा ग्राम में भी 87 हजार रुपए की लागत से आरओ प्लांट को पानी आपुर्ति के लिए बनने वाला 125 एम एम का बोरवेल पेयजल सुलभ होने के लिए स्वीकृत किया गया है। बताया कि इसी तरह पट्टी खुर्द ग्राम पंचायत में आरओ प्लांट के लिए 150 एम एम का सिंगल फेस का ट्यूबवेल स्वीकृत कराया गया है। पट्टी खुर्द ग्राम पंचायत के लिए पेयजल समस्या समाधान के लिए 2 लाख 15 हजार की लागत से बनने वाला नलकूप स्वीकृत कराया गया है। विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 लाख 70 हजार रुपए वॉटर सप्लाई स्कीम के तहत पाइप लाइन में ज्वाइंटिंग कार्य के लिए स्वीकृत करवाए गए हैं। इसी तरह बाटोदा ग्राम पंचायत के लिए वाटर सप्लाई स्कीम के तहत पाइप लाइन में ज्वाइंटिंग कार्य को पूरा कराने के लिए चार लाख पाच हजार रुपए की स्वीकृति जारी कराई गई है।
पेयजल समस्या समाधान के लिए जारी कराई गई इस वित्तीय स्वीकृति को लेकर ग्रामीणों ने विधायक इंदिरा मीणा का आभार व्यक्त किया है।
“जहां पीने को नहीं पानी वहां पेड़ पौधे विकसित कर रहे हैं ग्रामीण”
जिस जगह पर रहने वाला ग्रामीण एक एक बूंद पानी को तरसता हो और वहां पर ग्रामीणों द्वारा पानी की कमी के बावजूद पेड़ पौधों को विकसित करने का काम किया जा रहा हो यह कार्य अपने आप में एक मिसाल कायम करता है।
सरकारी तंत्र द्वारा जल बचाओ पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए गए अभियान से प्रेरित होकर अमावरा ग्राम पंचायत डूंगर पट्टी कोचर ग्राम के ग्रामीणों द्वारा इन दिनों पानी की कमी के बावजूद पथरीली इलाकों में पेड़ पौधे लगाकर उन को विकसित करने का बीड़ा उठाया हुआ है। कोचर ग्राम क्षेत्र के ग्रामीण गो सेवकों की इस मुहिम में स्थानीय राजकिय उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। स्कूल के अध्यापक व स्थानीय ग्रामीणों सहित गौ सेवक संघ द्वारा सामूहिक रूप से पहल कर जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधे लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ग्रामीण स्थानीय शिक्षकों द्वारा लगाये गए पेड़ पौधों को जीवित रखने के लिए सार संभाल की व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी ली है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
