युवा रक्तदाता टीम पीपलवाड़ा और नो मोर पेन ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आज रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलवाड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सयोंजक कीमत सैनी ने बताया कि शिविर में कुल 55 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें अधिकतर युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया।

रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को हेलमेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कन्हैयालाल, सीताराम, ब्रजमोहन सैनी, आशाराम, हरी, रामजीलाल, पिंटू मीना, मुकेश, सोनू, प्रेमराज, महेश एवं धर्मेंद्र मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया