शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ. ओ.पी. शर्मा ने स्वंय रक्तदान कर रक्तदाताओं को प्रोत्साहन प्रदान किया।
डॉ. शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर से डॉ. एजाज फातिमा के नेतृत्व में टीम सदस्य संगीता जैन, सुनील अग्रवाल, लोकेश चौहान एवं रंजीत ने रक्तदान में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर संकाय सदस्यों, एनसीसी केडेट्स, एनएसएस एवं स्काउट के स्वंयसेवकों तथा छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया।

इसके साथ ही शिविर में आचार्य नानेश टीटी कॉलेज के निदेशक मुकेश जैन के साथ कॉलेज की छात्राओं जय कंवर, प्रियंका मीना, सिमरन खोरवाल, तनुप्रिया गौतम एंव शीला रैगर ने रक्तदान किया। इस अवसर पर उदयपुर से आए नितिन मेहता ने अपने जीवन मे 49वीं बार और तन्मय व्यास ने प्रथम बार रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में कुल 36 यूनिट रक्तदान किया गया।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में डॉ. दिलीप त्रिवेदी के नेतृत्व में संकाय सदस्य डॉ. मीठालाल मीना, डॉ. प्रेम सोनवाल, डॉ. उर्मिला मीना, डॉ. पांचाली शर्मा, शाहिद जैदी, मोहम्मद शाकिर, मुसव्विर अहमद, शकील अहमद, शैतानमल जाट, मनमोहन शर्मा, परीक्षित हाड़ा एवं अंजू शर्मा ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया