कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में इमरजेंसी में भर्ती थैलेसीमिया, कैंसर मरीज के लिए स्वैच्छिक रक्तदाता वरदान साबित हो रहे हैं। आपातकालीन रक्तदान शिविर में आज कुल 8 यूनिट्स रक्तदान हुआ। सुरेश सोनी, बबली सोनी, कुणाल सोनी, निखिल, पार्थ अग्रवाल, अजय चौधरी, सत्यनारायण, भंवर लाल आदि ने रक्तदान किया। इसमें सबसे खास बात यह रही कि कुणाल के साथ उसकी मम्मी बबली सोनी और ताऊ जी सुरेश सोनी ने भी रक्तदान किया।

सुरेश सोनी नियमित रक्तदाता है। उन्होंने आठवीं बार रक्तदान किया है। रक्तदान शिविर में महेश गुप्ता, राजकुमार, राम प्रताप सिंह का सहयोग रहा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया