Saturday , 7 March 2026
Breaking News

स्वयंसेवकों को दिलाई सुशासन की शपथ

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत सुशासन दिवस के अवसर पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जयंती मनाने के साथ हुई। प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और साथ ही सुशासन की स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई गई।

 

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की सुशासन दिवस का उद्देश्य देश में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में लोगों को जागरूक करना है। इसके उपरांत स्वयंसेवकों द्वारा अपने गोद लिए हुए गांव में व बस्तियों में श्रमदान किया गया एवं स्वच्छता के लिए जागरूक किया। अंतिम सत्र में हार्टफुलनेस संस्था से लक्ष्मी नारायण, रामराज, केदार लाल, जय एवं धीरेश सिंह द्वारा स्वयंसेवकों को ध्यान के अगले चरण में ले जाया गया । जिसमें उनके मन में उत्पन्न विचारों को किस प्रकार से रोका जाए, अपने विचारों की शुद्धता एवं नाड़ी शोधन की प्रक्रिया समझाई एवं अभ्यास करवाया।

 

Volunteers administered oath of good governance in pg college sawai madhopur

 

अटल जयंति पर भाजपाईयों ने मनाया सुशासन दिवस

भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। शिवाड़ में मुख्य बाजार में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित ग्रामीणों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर अटल बिहारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भाजपा मंडल महामंत्री सुशील कुमार जैन ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम प्रकाश शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नागरिक लालचंद जैन, भागचंद जैन, लालचंद जैन, तेजकरण सोनी, रऊफ खान पठान, मुकेश पारीक, हनुमान खंडेलवाल, जगदीश प्रसाद सोनी, आसाराम मीणा, श्याम सुंदर गुप्ता, रामजीलाल कुशवाहा, लोकेंद्र सिंह, कमल साहू, तेजकरण जैन, रमेश कुमार, हीरालाल कोहली, राहुल शर्मा, राजेंद्र छ मुनिया, विनय कुमार जैन, हनुमान यादव, राम राय चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

इसी प्रकार मलारना डूंगर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आदर्श विद्या मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष सीताराम गुर्जर के नेतृत्व में अटल बिहारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सीताराम गुर्जर, अमित कुमार शर्मा, सुरेश महावर, लाल सैनी, हनुमान सैनी, बनवारी लाल नवरीय, सुखलाल जांगिड़, हैमसिंह शेखावत, मेघराज मीना, सरताज खान, रूपसिंह गुर्जर, गिराज गुप्ता, महेंद्र सिंह, कबीर बैग, हरिमोहन मीना, मीठा लाल मीणा आदि मौजूद रहे।

 

मुकेश मीना को बनाया जिला संयोजक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एवं संगठन महामंत्री चंद्रशेखर एवं अनुसूचित जनजाति प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह मीणा के निर्देशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा हेतु जनजाति मोर्चा सवाई माधोपुर जिले का संयोजक मुकेश मीना निमली खुर्द को बनाया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !