लोकसभा आम चुनाव 2024 के अन्तर्गत टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। सीओ स्काउट गाइड दिव्या ने बताया कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर द्वारा लोकसभा आम चुनाव में प्रत्येक बूथ पर दो-दो स्काउट गाइड वॉलियंटर लगाए जाएंगे।

यह वॉलियंटर 26 अप्रैल को मतदान दिवस पर दिव्यांग एवं वृद्धजन मतदाताओं का मतदान करने में सहयोग करेंगे। इसके लिए सभी वॉलियंटर को स्काउट वन सवाई माधोपुर में स्काउट सचिव महेश सेजवाल, हीरालाल रावत, लक्ष्मीनारायण वर्मा एवं महावीर प्रसाद जैन द्वारा प्रशिक्षण भी दिया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया