जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद के निर्देशन में आज सोमवार को जिला स्वीप टीम द्वारा कैरियर क्रिएटिव पॉइंट विद्यालय राजनगर सवाई माधोपुर में आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत स्वीप गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान स्वीप टीम के सदस्य पारस चन्द जैन ने स्वीप जागरूकता से संबंधित जानकारी प्रदान की। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित वोटर हेल्पलाईन ऐप की जानकारी भी दी। इस अवसर पर सदस्य अजय कुमार शर्मा ने सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलवाई। इस दौरान राजेंद्र कुमार वर्मा, चंद्रमोहन जांगिड़ एवं स्थानीय विद्यालय के निदेशक देवेंद्र सिंह हाडा उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया