Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पीजी काॅलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में ईएलसी के तत्वावधान में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा रंगोली एवं पोस्टर बनाकर मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. गोपाल सिंह द्वारा विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलायी गयी।

 

जिला नोडल अधिकारी ईएलसी (काॅलेज शिक्षा) प्रोफेसर डाॅ. हरिचरण मीना द्वारा विद्यार्थियों को निर्वाचन विभाग से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार के एप की जानकारी देते हुए सी-वीजिल एप डाउनलोड करवाया गया तथा विद्यार्थियों को बताया कि कही भी आचार सहिता का उल्लंघन होता हुआ दिखायी दे तो सि-वीजिल एप के माध्यम से निर्वाचन विभाग को शिकायत दर्ज करा सकते है।

 

Voter awareness program organized in PG College sawai madhopur

 

शिकायत का सौ मिनट में निर्वाचन विभाग द्वारा निराकरण किया जायेगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द प्रसाद बंसल ने विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया। स्वीप सह प्रभारी नीरज भास्कर ने विद्यार्थियों को सतत् रूप से मतदान हेतु दूसरे लोगों को जागरूक करने का आह्मवान किया। महाविद्यालय ईएलसी प्रभारी राजेश कुमार मीना ने विद्यार्थियों की मानव श्रृंखला बनवाकर मतदान हेतु जागरूक किया।

 

पीआरओं हेमन्त सिंह, एनसीसी प्रभारी डाॅ. मुसव्विर अहमद, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. प्रियंका सैनी, मनीषा कुमारी शर्मा, मनमोहन शर्मा, परीक्षित हाड़ा, रोवर अधिकारी शैतान मल जाट, रेंजर अधिकारी अन्जु शर्मा, शकील अहमद ने स्वीप की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने हेतु अपने संबोधनों से जागरूक किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता निभाई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !