महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत मतदान करने हेतु रंगोली, मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन शहरी महिला पर्यवेक्षक धनराज बाई के निर्देशन में शहर के हर सहाय का कटला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 18 तृतीय पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यकर्ता रेखा कुमावत में बताया कि केंद्र पर महिलाओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में रेखा कुमावत, प्रियदर्शनी, रीना जैन, सीता सहित वार्ड की कई महिलाओं ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया