सवाई माधोपुर:- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में सभी मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य विभिन्न प्रकार की स्वीप गतिविधियां विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित की जा रही है।

आज शुक्रवार को इसी कड़ी में परिवहन विभाग द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर स्वीप अभियान के अंतर्गत विभिन्न वाहनों पर लोकतंत्र का पर्व मनाए वोट डालने बूथ पर जाएं के स्टिकर लगाकर वाहनों में सफर करने वाली सवारियों, चालकों, परिचालकों सहित अन्य आम मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रेरित किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया