Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मतदान के दौरान मतदाताओं को नहीं हो किसी प्रकार की परेशानी

विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर (092) के बीएलओ भाग संख्या 81 से 169 की चुनाव की तैयारियों के सम्बन्ध में आज शनिवार को रिटर्निंग अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल कुमार चौधरी की अध्यक्षता में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक मानटाउन सवाई माधोपुर में बैठक आयोजित हुई। बैठक में रिटर्निंग अधिकारी सवाई माधोपुर ने समस्त बीएलओ को उनके मतदान केन्द्रों पर केन्द्र का नाम अंकित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की सुविधा के लिए मूलभूत सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो इसकी समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। बैठक में उन्होंने शहर सवाई माधोपुर में भयग्रस्त मतदान केंद्रों के संबंध में जानकारी ली तथा मतदान केंद्रों पर भयग्रस्त होने के विभिन्न कारणों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

 

Voters should not face any kind of problem during voting

 

उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयो को निर्देशित किया कि प्रत्येक मतदान केन्द्रों की जांच कर मतदान केन्द्रों में मिलने वाली कमियों को दूर किया जाए। उन्होंने मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केन्द्र वाले मार्गो को सही करवाने के निर्देश सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी को दिए। इसके साथ ही उन्होंने विद्युत विभाग को मतदान दिवस के दिन विद्युत कटौती नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी को मतदान केन्द्र पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने महिला बाल विकास परियोजना विभाग को मतदान दिवस, 25 नवंबर, 2023 को मतदान केन्द्र पर आंगनबाडी कार्यकर्ता नियुक्त करने के निर्देश दिए। बैठक में उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर केशव कुमार मीणा, तहसीलदार सवाई माधोपुर मुकेश कुमार अग्रवाल, विकास अधिकारी पंचायत समिति सवाई माधोपुर समय सिंह मीणा सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं बीएलओ उपस्थित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !