Saturday , 7 March 2026
Breaking News

7 विधानसभा क्षेत्रों में 3 हजार 193 मतदाता घर से करेंगे मतदान

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव के दौरान 7 विधानसभा क्षेत्रों के 2 हजार 365 बुजुर्ग और 828 दिव्यांग सहित कुल 3 हजार 193 मतदाता घर से पोस्टल बैलट के जरिए मतदान करेंगे। इसके लिए मतदान दल पूर्व निर्धारित तारीख और समय के अनुसार इन सूचीबद्ध मतदाताओं के घर पहुंचकर होम वोटिंग करवाएंगे। होम वोटिंग के समय सम्बंधित राजनैतिक दलों तथा प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

voters will vote from home in 7 assembly constituencies in rajasthan

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को उनकी सहमति से होम वोटिंग की सुविधा दी जाती है। इस क्रम में 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए होम वोटिंग के लिए निर्धारित प्रपत्र में बीएलओ के माध्यम से आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तक कुल 3 हजार 193 पात्र मतदाताओं से आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब इन क्षेत्रों में निर्वाचन के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार हो जाने के बाद मतपत्र प्रकाशित करवाकर होम वोटिंग करवाई जाएगी।
New Harish Telecom Sawai Madhopur
महाजन ने बताया कि होम वोटिंग 4 नवम्बर से 10 नवम्बर की बीच दो चरणों में संपन्न होगी। घर से मतदान के लिए सूचीबद्ध इन सभी मतदाताओं को बीएलओ के जरिए पहले से सूचना देकर मतदान दल 4 से 8 नवम्बर के बीच उनके घर पहुंचेंगे और मतदान की गोपनीयता को पूरी तरह संरक्षित रखते हुए मतदान करवाएगे। विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम के जरिए मतदान 13 नवम्बर को होगा और मतों की गिनती 23 नवम्बर को होगी।

न्यू हरीश टेलीकॉम (चिंकी मोबाइल वाले)

संपर्क: 8432200200, 8432420420

पता: गौतम आश्रम के पास बजरिया, सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !