Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रोडवेज बसों के चालान काटने पर राजस्थान और हरियाणा आमने-सामने

जयपुर: दिल्ली से जयपुर आ रही राजस्थान रोडवेज की बस में सवार हरियाणा की महिला पुलिसकर्मी से यात्रा का टिकट मांगने पर वि*वाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। घटना का वीडियो बीते शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरियाणा पुलिस ने राजस्थान रोडवेज की पचास से भी अधिक बसों का चालान काट दिया है। इधर, राजस्थान रोडवेज की बसों का चालान होने के बाद रविवार को जयपुर में हरियाणा रोडवेज की 26 बसों का जयपुर ट्रेफिक पुलिस ने चलान काट दिया है। दोनों ही राज्यों की पुलिस और रोडवेज कर्मियों के आमने-सामने होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

Rajasthan and Haryana face to face on issuing challan of roadways buses

 

 

 

घटना के वायरल हुए वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि हरियाणा की महिला पुलिसकर्मी टिकट के पचास रुपये देने से माना कर रही हैं जबकि, कंडक्टर टिकट के बिना बस से उतर जाने के लिए भी बोल रहे हैं। राजस्थान रोडवेज के एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि इस मामले को लेकर सोमवार को आधिकारियों से बातचीत की जाएगी। इस मामले को लेकर हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों से भी संपर्क किया जाएगा।

 

 

New Harish Telecom Sawai Madhopur

 

 

राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन और भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि राजस्थान रोडवेज के वाहनों पर हरियाणा पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा की जा रही द्वे*षता पूर्ण कार्रवाई हरियाणा सरकार को तुरन्त रोक देनी चाहिए। जानबूझकर कार्रवाई करना निंदनीय है। हरियाणा सीमा में राजस्थान रोडवेज की पचास से भी ज्यादा बसों का चालान किया गया है। जयपुर में और कोटपुतली में राजस्थान पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की 26 बसों का चालान किया है।

 

 

 

 

 

सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि हरियाणा पुलिस की जिम्मेदार महिला कांस्टेबल का बस में जबरदस्ती से बिना टिकट यात्रा करना गलत है। परिचालक के टिकट बनाने पर हरियाणा पुलिस और हरियाणा परिवहन विभाग की प्रति*रोध स्वरूप की गई कार्रवाई किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि आज सोमवार को प्रतिनिधिमंडल हरियाणा सरकार के गृह सचिव एवं परिवहन सचिव से मिलकर इस कार्रवाई को रोकने हेतु ज्ञापन देंगे।

 

 

 

 

 

फिर भी यदि चालान की कार्रवाई की जाती है तो हमें भी राजस्थान में हरियाणा राज्य की परिवहन बसों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए राजस्थान पुलिस और परिवहन विभाग पर दबाव बनाने के लिए आं*दोलन करना पड़ेगा।

 

 

न्यू हरीश टेलीकॉम (चिंकी मोबाइल वाले)

संपर्क: 8432200200, 8432420420

पता: गौतम आश्रम के पास बजरिया, सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !