Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नकली डीएपी व अन्य उवर्रक के 305 कट्टों का जखीरा जब्त

जयपुर: कृषि विभाग द्वारा राजस्थान के बीकानेर में बड़ी कार्रवाई की गई है। विशेष गुण नियंत्रण अभियान के तहत बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार कृषि विभाग ने यह कार्रवाई की है। कार्यवाही के दौरान कृषि विभागीय टीम ने मयूर विहार कॉलोनी, बीकानेर में अ*वैध गोदाम से नकली डीएपी व अन्य के 305 कट्टों का जखीरा पकड़ा है।

 

Agriculture department action on dap and fertilizer in bikaner

 

 

अ*वैध रूप से संचालित हो रहे गोदाम में इनके साथ मोलासेज पोटाश के 50 बैग, सागारिका के 3 बैग और 1900 खाली बैग के साथ दो सिलाई मशीन से पैकेज करते 10 श्रमिकों को पकड़ा गया है। यह अ*वैध गोदाम प्लॉट बी-53 दयालदान मकान मालिक के नाम से है। इसे किराये पर निकित लाम्बा पुत्र सत्यवीरसिंह लाम्बा, हम्मीर बास झुन्झुनू को दिया गया है। लाम्बा द्वारा नकली डीएपी व अन्य सामग्री का यहां अ*वैध भंडारण व पैकेजिंग कार्य किया जा रहा था।

New Harish Telecom Sawai Madhopur

 

मौके पर बरामद नकली डीएपी व अन्य के कट्टे टीम द्वारा सीज किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1900 थैले मौके से खाली भी बरामद हुए हैं। कृभको के 13 नकली छपे हूए कट्टों व केआर फर्टीलाईजर के 53 कट्टों सहित खुद के रॉ मेटेरियल के 1900 कट्टों में उक्त भण्डारण किया जा रहा था। कार्यवाही के दौरान संयुक्त निदेशक (कृषि) कैलाश चौधरी के नेतृत्व में सहायक निदेशक भैराराम गोदारा, सीआई सुरेन्द्र पचार सहित टीम के अन्य साथी मौजूद रहें।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !