राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बंबोरी में गत गुरुवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने हाथों में मेहंदी से स्लोगन लिखकर मतदान करने का संदेश दिया। इस दौरान आयोजित जागरुकता रैली में स्थानीय लोगों को लोकतंत्र के निर्माण में मतदान की भूमिका के बारे में जानकारी दी। इस बीच रंगोली भी बनाई गई। प्रेरक पूजा खींची ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत बंमोरी क्षेत्र में घर-घर जाकर 25 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान स्कूल में आयोजित जागरुकता रैली में प्रधानाध्यापक अंसार खान ने लोगों को मतदान की प्रक्रिया व महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संगोष्ठी में बीएलओ रामराज मीना, मालती मीना, संतोष शर्मा, प्रेमसुख मीना, आंगनबाडी कार्यकर्ता सुनिता, संतरा व मंजूलता आदि मौजूद थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया