Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मतदाताओं को मानव श्रृखंला, रंगोली, रैली, पोस्टर, बैनर प्रतियोगिता से दिया मतदान का संदेश

निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक मामलात विभाग सवाई माधोपुर द्वारा जिले में पंजीकृत समस्त मदरसों, आवासीय विद्यालय एवं बालक छात्रावासों में स्वीप कार्यक्रम के आयोजित किए गए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज कुमार मीना ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत गत मंगलवार को पंजीकृत समस्त मदरसों, आवासीय विद्यालय एवं बालक छात्रावासों में मतदाताओं को मतदान दिवस 26 अप्रैल को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ ही 1950 टोल फ्री नम्बर, वोटर हैल्पलाइन एप, सी-विजिल एवं सक्षम एप आदि की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान मानव श्रृखंला, रंगोली, रैली, पोस्टर, बैनर आदि प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया गया।

 

Voting message given to voters through human chain, rangoli, rally, poster, banner competition

 

इसी प्रकार लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र एवं उपक्रमी संगठन गंगापुर सिटी के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत रीको औद्योगिक एरिया सालोदा, गंगापुर सिटी में स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत वोटरहेल्प लाइन, सक्षम ऐप, केवाईसी ऐप के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर ज़िला उद्योग अधिकारी पंकज मीना, निरीक्षक आनंद मिश्रा तथा उपकर्मी संगठन अध्यक्ष हनुमान अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !