बौंली थाना की खिरनी चौकी पुलिस ने बजरी चोरी सहित एमएमडीआर एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी रेवडमल पुत्र रामगोपाल मीणा निवासी दौसा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 14 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने गत गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। खिरनी चौकी प्रभारी फैयाज खान ने बताया कि एसपी सुनील कुमार विश्नोई के आदेश पर एएसपी सुरेश खींची गंगापुर सिटी और तेज कुमार पाठक सीओ बामनवास के निर्देशन में श्रीकिशन मीणा सीआई नेतृत्व में वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया की एमएमडीआर एक्ट में 14 महीने से फरार चल रहे आरोपी रेवडमल पुत्र रामगोपाल मीणा निवासी दौसा को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेवडमल के विरुद्ध बजरी चोरी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज थे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बनास नदी के समीप से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वांछित आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस की ओर अवैध बजरी खनन व परिवहन पर भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया