Saturday , 5 September 2026
Breaking News

वक्फ संपत्तियों का समाज हित में हो उपयोग – शाहिद हसन

अंजुमन इस्लामिया शहर मिर्जा मोहल्ला में वक्फ बोर्ड के सदस्य शाहिद हसन एडवोकेट लोगों से मुखातिब हुए। उन्होंने वक्फ की संपत्तियों के बारे में लोगों को जागरूक किया साथ ही कौम के बच्चों को बेहतर शिक्षा हासिल करने की बात कही। अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया की वक्फ बोर्ड के सदस्य शाहिद हसन एडवोकेट ने शहर मिर्जा मोहल्ला में मुस्लिम समुदाय के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में वक्फ संपत्तियों को सुरक्षा और संरक्षण किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

 

 

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि राजस्व एवं वक्फ के रिकॉर्ड्स को दुरुस्त किए जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना जरूरी है अन्यथा वक्फ की संपत्तियां रिकॉर्ड्स के अभाव में खुर्द-बुर्द हो जाएगी। वक्फ संपत्तियों के रिकार्ड को सुरक्षित और संरक्षित किया जाना चाहिए। वक्फ बोर्ड ऐसी संपत्तियों के लिए पूरी तरह से मदद करेगा, वक्फ संपत्तियों पर जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है।

 

Waqf properties should be used in the interest of society - Shahid Hasan

 

उनसे मुक्त करवाने के लिए वक्फ अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करवाने के लिए कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर उचित कार्यवाही करेंगे। वक्फ संपत्तियों का निजी हित के स्थान पर समाज हित में उपयोग उपभोग करना ज्यादा बेहतर है। वक्फ बोर्ड सदस्य ने लोगों से आह्वान किया कि आज समाज में सबसे ज्यादा शिक्षा की जरूरत है, शिक्षा होने से हम अच्छे नागरिक बनकर देश और समाज को आगे बढ़ा सकते है।

 

युवाओं को सामाजिक स्थिति को सुधारने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर शहर काजी निसारउल्लाह, काजी इरफानउल्लाह, फारुक अली, फराज रसूल जैदी, इकबाल एडवोकेट, इफ्तेखारुद्दीन, शाहरुख पार्षद एवं असरारुद्दीन पार्षद आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !