Saturday , 7 March 2026
Breaking News

शुद्धता की जांच बाजार में पसरा सन्नाटा

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद
दीपावली त्यौहार को देखते हुए चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत आज शनिवार को उपखंड बामनवास तथा मलारना डूंगर उपखंड में छापामार कार्यवाही करते हुए कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर पांच नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जांच हेतु लिए।
खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा सर्वप्रथम बामनवास कस्बे में छापामार कार्यवाही करते हुए गिर्राज किराना स्टोर बस स्टैंड बामनवास के यहां से मसाले के नमूने तथा हरिश्चंद्र हलवाई के यहां से मावा मिठाई के नमूने जांच हेतु लिए गये। टीम की बामनवास कस्बे में कार्यवाही के दौरान ही बामनवास पिपलाई बिछोछ आदि कस्बो के खाद्य कार्यकर्ता अपनी दुकान बंद कर चले गए।
टीम द्वारा बाटोदा कस्बे में फर्म मंगल मिष्ठान भंडार के यहां से पनीर के नमूने जांच हेतु लिए। इसके पश्चात टीम द्वारा मलाना डूंगर के भाडोती कस्बे में छापामार कार्यवाही की गई भाड़ोती कस्बे में किराना परचूनी तथा मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर दो नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जांच हेतु लिए गए।
War campaign for pure, check of purity, silence spread in the market
लिए गए सभी नमूने खाद्य प्रयोगशाला में जांच हेतु भिजवाए जा रहे हैं। नमूनों में किसी प्रकार की मिलावट पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
खाद्य सुरक्षा टीम में पीसी जैन खाद्य सुरक्षा अधिकारी, गजानंद लोधा बुद्धि प्रकाश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा भरत लाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान देखा गया बाजारों में अधिकांश दुकानें आज दिन भर बंद रही और दुकानदारों के मन में गफलत का माहौल बना रहा।
दूरदराज से आए लोगों को हैरानी का सामना करना पड़ा क्योंकि बाजारों में अधिकांश दुकान दिन भर बंद रही शाम ढलते ही दुकान पुन यथावत खुल गई।
फैशन की दुनिया में एक नया नाम – क्लब फॉक्स सवाई माधोपुर, जहां आपको मिलेंगे एक से एक बढ़िया कपड़े वो भी लेटेस्ट डिज़ाइन में, यहां सूट, ब्लेजर, जैकेट, स्वेट शर्ट, बेसकोट, स्वेटर, डेनिम जीन्स, पार्टीवियर शर्ट, टी-शर्ट, लोअर, ट्राउज़र, फॉर्मल पेंट – शर्ट, कैज़ुअल शर्ट आदि मिलेंगे, 600 स्टोर्स में से सवाई माधोपुर क्लब फॉक्स बेस्ट स्टोर्स में पा चुका है छठा स्थान, वहीं बेस्ट सेलर में यह स्टोर हासिल कर चुका है 9वां स्थान।
दीवाली ऑफर – 2 कपड़े खरीदने पर 6 कपड़े लेकर जाएं
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें : – 9929421787, 7014585283
रवि जैन – क्लब फॉक्स, सवाई माधोपुर
पता – क्लब फॉक्स, लाला ट्रेडर्स के पास मंडी रोड़, सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !