Thursday , 22 October 2026
Breaking News

कोरोना आपदा के तहत गठित वॉर रूम की बैठक हुई आयोजित

जिला कलक्टर नन्नूमल पहाडिया की अध्यक्षता में कोरोना आपदा के तहत गठित वॉर रूम की बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई जिसमें लॉकडाउन के दौरान जिले में विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
कलेक्टर पहाडिया ने कहा कि भोजन के पैकेट व सूखी सामग्री की व्यवस्था को केन्द्रीयकृत कर दिया गया है। गरीब व जरूरतमंदों को भोजन व सूखी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। डीएसओ ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मार्च व अप्रेल माह के गेहूं का उटाव कर लिया है। इस बार 2 माह का गेहूं एक साथ वितरण किया जाना है। कोषाधिकारी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत दो माह की पेंशन का भी एक साथ लाभार्थियों के खाते में भुगतान किया जा रहा है। सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार ने बताया कि कोरोना आपदा के तहत सरकार द्वारा प्राप्त राशि से मास्क, सेनेटाईजर की व्यवस्थाएं की गई है। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में अभी तक कोरोना वायरस के संक्रमण से कोई प्रभावित नहीं हुआ है, संदिग्ध व्यक्तियों को आईसोलेशन में रखा जा रहा है। उन्होंने आईसोलेशन में रखे व्यक्तियों की ब्लॉकवाईस सूची भी प्रदान की। बैठक में सोडियम हाईपरक्लोराईड का छिड़काव, पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम से लोगों को जागरूक करने के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर पहाडिया ने जिले में विभिन्न पुलिस नाकों पर पुलिस कार्मियों के लिए छाया हेतु टेंट व पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए जिससे वे बढ़ती गर्मी में निर्बाध रूप से सेवाएं प्रदान कर सके।

War room meeting held corona disaster Sawai Madhopur

जिले की बोर्डर सील:- पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि कोरोना आपदा के तहत जिले में सात नाके बनाए गए है तथा बोर्डर को पूर्णतया सील कर दिया गया है और मेडिकल इमरजेंसी के अलावा किसी को आवागमन नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर, गंगापुर सहित समस्त बड़े कस्बों में अनाउंसमेंट सिस्टम लगाकर लोगों को घर में रहने का संदेश नियमित तौर पर प्रसारित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर एडीएम भवानी सिंह पंवार, सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

एफसीआई से ले सकेंगे गेहूं:- जिला कलक्टर नन्नूमल पहाडिया ने कोरोना आपदा के तहत एफसीआई की प्रबंधक, व्यापारी व आटा मील मालिकों की वार्ता कर गेहूं के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आटे की समस्या न हो इसके लिए एफसीआई से गेहूं लेकर आटा मिलों को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। जिससे आटे की उपलब्धता बनी रहे।

दानदाताओं ने किया सहयोग का आग्रह:- जिला कलक्टर नन्नूमल पहाडिया ने कोरोना आपदा के तहत दानदाताओं, भामाशाहों से बढ़-चढकर कोरोना रिलीफ फंड में सहयोग का आग्रह किया। कलेक्टर ने भामाशाहों से आग्रह किया कि संकट की इस घड़ी में सभी का सहयोग आवश्यक है।

कंट्रोल रूम कार्यरत:- कोरोना आपदा के तहत जिला मुख्यालय कलेक्ट्रट पर एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष नंबर क्रमशः 07462-220201 व 07462-235011 है। कन्ट्रोल रूम के नंबर पर कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त कर सकते हैं एवं सूचना दे सकते हैं।

श्रमिकों को सहायता हेतु निर्देश:- जिला कलक्टर नन्नूमल पहाडिया ने श्रम विभाग के अधिकारियों को कोरोना आपदा के तहत जिले में श्रमिकों को श्रम एवं रोजगार विभाग राजस्थान सरकार द्वारा दी जा रही सहायता पात्रता के अनुसार प्रदान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर स्थानीय निकायों को श्रम विभाग से समन्वय स्थापित कर रिक्शा चालक, निराश्रित, असहाय व जरूरतमंद को पात्रता के अनुसार लाभ वितरित करने के निर्देश दिए गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !