मलारना डूंगर थाना पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एसीजेएम कोर्ट बौंली के आदेश पर आरोपी मनीष सारस्वत को महेश नगर जयपुर पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार फरार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सुनील विश्नोई के निर्देशन में, राकेश कुमार राजोरा एएसपी सर्वाइ माधोपुर व राजवीर सिंह चम्पावत वृत्ताधिकारी वृत शहर सर्वाइ माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा न्यायालय एसीजेएम बौंली द्वारा शरीफ खान बनाम मनीष एन्टरप्राईजेज प्रकरण संख्या 446/2012 में आरोपी को सजा भूगतान हेतु जारी गिरफ्तारी वारण्ट पर वारण्टी मनीष सारस्वत पुत्र जयप्रकाश सारस्वत निवासी प्लाट नंबर 2 अशोक विहार गोपालपुरा बाईपास थाना महेश नगर जयपुर शहर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी राजकुमार, हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल राजमल और कांस्टेबल तेजराम आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया