Sunday , 8 March 2026
Breaking News

वतन फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित कर मनाया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व

टीम वतन फाउंडेशन “हमारा पैगाम भाईचारे” के नाम ने सिखों के 10वें गुरु गोविंद देव की जयंती पर प्रकाश पर्व एक अनूठे अंदाज में मना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। टीम के प्रवक्ता मोइन खान ने बताया कि सिखों की दसवीं गुरु गोविंद देव जी की जयंती पर वतन फाउंडेशन की टीम द्वारा गरीब बेसहारा और जरूरतमंदों को गर्म कपड़े कंबल एवं टोपे वितरण कर एक अनूठी श्रद्धांजलि पेश की गई।

 

वतन फाउंडेशन सदस्य हुसैन आर्मी, कैलाश सिसोदिया, नरेंद्र शर्मा, डॉक्टर लुकमान खान, मोहित वर्मा तथा असीम खान द्वारा मध्य रात्रि बजरिया बस स्टैंड शर्मा होटल चौराहा तथा रेलवे स्टेशन पर गरीब बेसहारा एवं जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए। फाउंडेशन के हुसैन आर्मी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु गोविंद सिंह का जन्म पटना के साहिब (बिहार) में हुआ था। गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह सिखों के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है।

 

Watan Foundation celebrated the Prakash Parv of Guru Gobind Singh by distributing warm clothes and blankets to the needy

 

गुरु गोविंद सिंह ने ही गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का गुरु घोषित किया था। उन्होंने अपना पूरा जीवन मानव सेवा और सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए बिता दिया। कैलाश सिसोदिया ने बताया कि सिख धर्म में गुरु गोविंद सिंह का महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। गुरु गोविंद सिंह महाराज ने सिख धर्म के लिए कई नियम बनाए, जिसका पालन आज भी किया जाता है।

 

उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को गुरु के रूप में स्थापित किया किया और सामाजिक समानता का पुरजोर समर्थन किया। ज्ञातव्य है कि पिछले कई दिनों से वतन फाउंडेशन की टीम द्वारा मिशन दर्द का एहसास भी चलाया जा रहा है जिसमें इस भीषण ठंड के दौरान गरीब बेसहारा एवं जरूरतमंदों को गर्म कपड़े कंबल और अन्य जरूरत के सामानों का वितरण लगातार किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !