Saturday , 7 March 2026
Breaking News

वतन फाउंडेशन पदाधिकारी और पत्रकार मिले यातायात पुलिस प्रभारी से

यातायात व्यवस्था एवं जाम की स्थिति से निपटने को लेकर की चर्चा 

जिला मुख्यालय के पुराने शहर खंडार बस स्टैन्ड, अंबेडकर सर्किल क्लेक्ट्रेट के सामने, मुख्य डाक घर सब्जी मंडी, सर्किल, मेन बजरिया शर्मा होटल सर्किल पर वाहनों के जमावड़े तथा अस्थाई वाहन स्टेंड बनने के कारण बिगड़ती यातायात व्यवस्था, खासकर हम्मीर ब्रिज पर लगने वाले जाम से उत्पन्न स्थिति और आमजन को जाम से कैसे निजात मिले इस बात को लेकर आज रविवार को सामाजिक संगठन वतन फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं पत्रकार यातायात प्रभारी पंजाब सिंह व सहायक उप निरीक्षक साबिर खान से उनके कार्यालय में मिले।

 

वतन फाउंडेशन के मुखिया हुसैन आर्मी ने बताया कि दोनों यातायात पुलिस अधिकारियों ने प्रतिनिधिमण्डल की बात को धैर्य से सुना और व्यवस्था को केसे सुधारा जाए इस पर खूब मंथन किया। दोनों पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये समस्या जल्दी ही ठीक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्रिज की चौड़ाई का कार्य चल रहा है, इसके पूरा होने के बाद इतनी समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने भी स्वीकार किया और प्रतिनिधि मण्डल ने भी कहा कि ब्रिज चौड़ाई कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है, इसे में इसको पूरा होने में साल से अधिक समय लगेगा ऐसे में फिलाल जाम से निजात पाने के लिए कोई वेकल्पिक व्यवस्था होना जरूरी है।

 

Watan Foundation officials and journalists met the traffic police in-charge

 

यातायात पुलिस प्रभारी पंजाब सिंह और साबिर खान ने कहा की आप लोग इस बारे में सुझाव दे ताकि हम लोग उच्चाधिकारियों से चर्चा कर समस्या के समाधान का हर संभव प्रयास कर सकें। चर्चा के दौरान वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा ने सुझाव दिया की हम्मीर ब्रिज पर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था बनाई जावे इसके लिए अस्थाई रूप से हम्मीर सर्किल से सिविल लाइंस चौराहे तक सड़क के बीच में पाइप गाड़ कर उन पर चैन या मोटा रस्सा बांध कर ये व्यवस्था की जावे या इंडेन गैस गोदाम से कॉलेज होते हुए टोंक बस स्टैन्ड, प्रेम मंदिर सिनेमा के पीछे तक अंडर पास बनाया जावे। इसी प्रकार पत्रकार नरेन्द्र शर्मा ने पुराने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बसों का संचालन रामद्वारे के पास पुराने बस स्टैन्ड से संचालित करवाने का सुझाव दिया जबकि वतन फाउंडेशन मुखिया हुसैन आर्मी ने रेलवे स्टेशन परिसर से शहर बजरिया आने जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाने था प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक नगर परिषद क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध का सुझाव दिया।

 

यातायात पुलिस प्रभारी पंजाब सिंह ने सुझावों को उचित बताते हुए उच्चाधिकारियों से चर्चा करने का भरोसा दिलाया साथ ही उन्होंने प्रतिनिधि मण्डल प्रतिनिधियों के साथ समूची यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मौके पर साथ चल कर हालातों से रूबरू होने की बात की। इस पर सभी ने अपनी सहमति भी दे दी। प्रतिनिधि मण्डल में वतन फाउन्डेशन के मुखिया हुसैन आर्मी, फाउंडेशन के सदस्य उरूज हुसैन, इल्तान खान, पत्रकार एवं फाउंडेशन सदस्य नरेन्द्र शर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडेशन सदस्य राजेश शर्मा शामिल थे। फाउंडेशन की परंपरा अनुसार यातायात पुलिस प्रभारी पंजाब सिंह का माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !