Sunday , 8 March 2026
Breaking News

शहीदी दिवस पर वतन फाउंडेशन ने शुरू की सात दिवसीय जल सेवा

हमारा पैगाम भाईचारे के नाम थीम पर काम करने वाले वतन फाउंडेशन द्वारा मिशन प्यास का अहसास आरंभ कर गुरु अर्जुन देव की शहीदी दिवस पर शुक्रवार को सात दिवसीय ठंडा पानी की छबील (प्याऊ) लगा कर मानवता की सेवा का संकल्प लिया है। फाउंडेशन के प्रवक्ता मोइन खान ने बताया कि वतन फाउंडेशन के हुसैन आर्मी के नेतृत्व में सदस्यों द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द के कई कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहे हैं।
Watan Foundation started seven day water service on martyrdom day in sawai madhopur
उसी कड़ी में मिशन प्यास का अहसास के तहत रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में नोतपा के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गुरु अर्जुन देव की शहीदी दिवस पर शुक्रवार से सात दिवसीय शीतल पेय जल सेवा की जाएगी तथा इसके साथ ही यात्रियों विभिन्न प्रकार से सहायता हेतु हेल्पडेस्क भी कार्य करेगी। इस अवसर पर प्रोफेसर रामलाल, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा घनश्याम बैरवा, शाकिर खान, जुगराज बैरवा, रूमा नाज, अबुल कलीम, सोनू खान, बनवारी लाल, प्रशांत, आसिफ, अमन खान, साजिद खान एवं नवनीत वर्मा सहित संस्था के अन्य सदस्यों द्वारा सहयोग किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !