Sunday , 8 March 2026
Breaking News

वतन फाउंडेशन ने स्टेशन प्रबंधक का पदभार संभालने पर लोकेन्द्र मीना का किया स्वागत 

वतन फाउंडेशन हमारा पैगाम भाईचारे के नाम के द्वारा सामाजिक एवं विभिन्न तरह के कार्यक्रम चलाकर जन सेवा एवं समाज में जागरूकता का कार्य किया जाता है। इसी कड़ी में गत मंगलवार को वतन फाउंडेशन के मुखिया हुसैन आर्मी के नेतृत्व में फाउन्डेशन की टीम के सदस्यों द्वारा सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन के नव नियुक्त स्टेशन प्रबंधक लोकेंद्र मीणा के पदभार ग्रहण करने के बाद फूल माला पहनकर एवं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सभी सदस्यों ने नए स्टेशन प्रबंधक लोकेंद्र मीणा को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। वतन फाउंडेशन के हुसैन आर्मी ने बताया कि वतन फाउंडेशन की टीम द्वारा सवाई माधोपुर में विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम किए जाते हैं।

 

Watan Foundation welcomed Lokendra Meena on taking over as station manager

 

इसी के साथ फाउंडेशन के द्वारा सवाई माधोपुर जिले में आने वाले सभी उच्च अधिकारियों का विशेष रूप से सम्मान किया जाता है। इसी कड़ी में वतन फाउंडेशन द्वारा स्टेशन प्रबंधक लोकेंद्र मीणा का पद भार ग्रहण करने स्वागत किया और शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर मीना ने वतन फाउंडेशन टीम का स्वागत सम्मान करने के लिए आभार जताया साथ ही उन्होंने कहा कि फाउंडेशन को जब भी किसी तरह के सहयोग की आवश्यकता होगी वे सदैव सहयोग के लिए तैयार रहेगें। इस मौके पर टीम के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, हुसैन आर्मी, महिला विंग सदस्य रूमा नाज, पत्रकार नरेन्द्र शर्मा, पत्रकार मुकेश जैन, कैलाश सिसोदिया, विमल पांडे, आशिफ रजा, महेश योगी सहित सभी टीम के सदस्य मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !