Saturday , 5 September 2026
Breaking News

वतन फाउंडेशन की इफ्तार पार्टी बनी धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द की मिसाल

वतन फाउंडेशन की इफ्तार पार्टी का आयोजन संस्था के बजरिया स्थित कार्यालय पर किया गया। फाउंडेशन के प्रवक्ता मोइन खान ने बताया कि हमारा पैगाम भाईचारे के नाम थीम पर काम करने वाली टीम के वरिष्ठ सदस्य प्रोफेसर रामलाल, महेश योगी, राजेश शर्मा, कैलाश सिसोदिया, मनीष जैन, नरेंद्र शर्मा, जुगराज बैरवा के आह्वान पर रोजा इफ्तार पार्टी के इस आयोजन में बड़ी संख्या में विभिन्न समुदाय के सदस्यों ने शिरकत की। संस्था के प्रोफेसर रामलाल ने बताया कि कार्यक्रम में सामाजिक एवं धार्मिक समरसता की मिसाल देखने को मिली। शनिवार को फाउंडेशन के स्थापना दिवस होने के कारण विशेष तौर पर इस दिन को रोजा इफ्तार के लिए चुना गया। सभी धर्मों के मानने वाले इस आयोजन में उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा एक दूसरे को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्नेह प्रदर्शित किया।

 

Watan Foundation's Iftar party became an example of religious and social harmony

 

वतन फाउंडेशन के हुसैन आर्मी ने बताया कि वतन फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द के कई कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहे हैं। फाउंडेशन पिछले 10 सालों से सोच हमारा पैगाम भाईचारे के नाम देश में आपसी सामाजिक सौहार्द के लिए टीम वतन फाउंडेशन काम कर रही है। इस अवसर पर पूर्व कोषाधिकारी सईद अहमद, प्रोफेसर लेफ्टिनेंट मिर्जा मुसव्विर बेग, डॉ. लुकमान खान, एडवोकेट दानिश खान, सलमान रंगरेज, असीम खान, लोकेश टटवाल, योगेश गर्ग, कैलाश सिसोदिया, प्रोफेसर शकील खान, रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष जनाबुद्दीन खान, मिर्जा मुजाहिद बेग, रिजवान, इकबाल, बाबू खान, अली हुसैन, सलीम खान, उरूज हुसैन, रूमा नाज, सुनीता मधुकर, सुनीता गंगवाल, अन्नू जैन, आसिफ राजा, विमल पांडे, महेश योगी, गणेश योगी, अली हुसैन, मनीष जैन, मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !