जिला मुख्यालय पर हाउसिंग बोर्ड सर्किट हाउस के पीछे सनफ्लावर स्कूल के सामने नमोकार नगर में भूतेश्वर महादेव के पीछे वाटर लाइन 12 दिन से टुटी हुई है। जिसके कारण हजारों गैलन पानी बह रहा है। काॅलोनी के महेन्द्र जैन ने बताया कि सरकार पानी बचाओ के स्लोगन द्वारा लाखों रुपए खर्च कर रही है।

वहीं यहां जलदाय विभाग की ओर से घोर लापरवाही दिखाई दे रही हैं। पेयजल के बहने से रास्ते में कीचड़ भी हो रहा है जिससे आने जाने वालों को निकलने में असुविधा हो रही है। उच्चाधिकारियों को शिकायत के बाद भी पाईप लाईन सही नहीं की गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया