अक्षय तृतीया आखातीज के अवसर पर प्लेटफार्म नंबर एक पर पश्चिम मध्य रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड सवाई माधोपुर शाखा की ओर से यात्रियों को ठंडा जल पिलाकर उनकी सेवा की गई।
इस मौके पर scout RL कलीम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्लेटफार्म नंबर एक पर स्काउट टीम द्वारा जल सेवा का कार्य किया गया। इस मौके पर आरएसएल पुष्पेंद्र शर्मा, शफीक खान, नरेश गुर्जर, इलियास खान, हरसी, कलाम, हरकेश मीना, मुकेश मीना सहित कई रेलवे कर्मचारी एवं स्काउट के सदस्य मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
